आज का राशिफल। 26 मई, 2022
मेष आज कई बाधाओं के साथ आपके काम आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र को धन उधार देना पड़ सकता है। सहयोगी आपसे ईर्ष्या रख सकते हैं। आज आपको बॉस की डांट खानी पड़ सकती है। लोग आपके ऊपर बेवजह के आरोप लगा सकते हैं। वृष आज किसी वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों के …
मेष
आज कई बाधाओं के साथ आपके काम आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र को धन उधार देना पड़ सकता है। सहयोगी आपसे ईर्ष्या रख सकते हैं। आज आपको बॉस की डांट खानी पड़ सकती है। लोग आपके ऊपर बेवजह के आरोप लगा सकते हैं।
वृष
आज किसी वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से रुका हुआ काम गतिशील हो जायेगा। इन्टरनेट के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
मिथुन
आज जल्दबाज़ी में काम पूरा करने से गलतियां हो सकती हैं। करियर को लेकर चिन्ता के भाव उत्पन्न होंगे। धन-सम्पत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। लोग आपकी प्रतिभा और क्षमताओं का सम्मान करेंगे।
कर्क
आज जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। गुप्त प्रेम संबंधों के खुलने का भय हो सकता है।
सिंह
आज किसी सहकर्मी के साथ आपको विवाद का सामना करना पड़ेगा। अपने खर्चों को नियन्त्रित रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। इसके कारण आपका मन भी अशान्त हो सकता है।
कन्या
आज सरकारी कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। बिजनेस को लेकर नए आइडियाज़ आज आपको मिलेंगे। भोगवादी वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। व्यवसाय में टैक्स आदि को लेकर परेशानियां दूर होंगी। सन्तान की शिक्षा पर ध्यान देना काफी आवश्यक है।
तुला
आज सरकार की अच्छी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। अपने हितों के लिए आप कुछ स्वार्थी हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अतिरिक्त श्रम करना पड़ेगा। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी रुचि जागृत होगी।
वृश्चिक
आज बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इंजीनियरिंग छात्रों को करियर को लेकर थोड़ी कन्फ़्यूज्न हो सकती है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से सम्पर्क कम करना हितकर होगा। घर के खर्चे बढ़ने के कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा।
धनु
आज वैवाहिक जीवन को आप पर्याप्त समय नहीं दे पायेंगे। नए बिजनेस रिलेशन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। जोड़ों में दर्द और अकड़न जैसी समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों में नुकसान हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
मकर
बेरोजगार लोगों को आज जॉब के लिए प्रयास अवश्य करना चाहिये। आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। विशेष विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। लवमेट के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
कुंभ
आज लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना उत्तम रहेगा। फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ा दबाव में आ सकते हैं। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
मीन
आज नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो उसके लिए अपना टीम मैनेजमेन्ट सुनिश्चित कर लें। रुके हुए कार्यों में तीव्रता आयेगी। शोध कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका व्यवहार लोगों के लिये प्रेरणादायक रहेगा।
