सरकार के 8 साल पूरे होने पर चेन्नई में होंगे पीएम मोदी, लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का मेगा प्लान तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार को सत्ता पर काबिज हुए आठ साल हो गए हैं। अब पार्टी अपने तीसरे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। बता दें सरकार के 8 साल पूरे होने के खास मौके पर पीएम मोदी दक्षिण भारत में होंगे। पीएम आज हैदराबाद और चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। जहां वो …

नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार को सत्ता पर काबिज हुए आठ साल हो गए हैं। अब पार्टी अपने तीसरे लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। बता दें सरकार के 8 साल पूरे होने के खास मौके पर पीएम मोदी दक्षिण भारत में होंगे। पीएम आज हैदराबाद और चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। जहां वो करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बीजेपी 8 साल पूरे होने पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी करने जा रही है।

बताया जा रहा है पीएम मोदी चेन्नई में 31,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। दोपहर लगभग 2 बजे, प्रधानमंत्री आईएसबी हैदराबाद के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेंगे और 2022 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (पीजीपी) कक्षा के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 5:45 बजे चेन्नई के जेएलएन इंडोर स्टेडियम में 31,400 की 11 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वहीं बीजेपी ने मोदी सरकार की तमाम योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है।

बता दें ये मेगा प्लान 2024 चुनावों को देखते हुए तैयार किया गया है। बीजेपी ने इसके लिए देशभर में 144 लोकसभा सीटों की पहचान की है। ये 144 वो सीटें हैं जहां बीजेपी 2019 के चुनाव में वोटों के कम अंतर से हारी थी। इन 144 लोकसभा क्षेत्रों में केंद्र सरकार के हर मंत्री 3 दिन का प्रवास करेंगे। इन लोकसभा सीटों पर बीजेपी की स्थिति मजबूत करने का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके लिए बीजेपी नए नेताओं को जिम्मेदारी देने जा रही है।

 

संबंधित समाचार