20 जून को विधान परिषद की 13 सीटों के लिए होंगे चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की रिक्त हाे रही 13 सीटों पर आगामी 20 जून को चुनाव होगा। इन सीटों पर चुनाव के लिये निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चुनाव कार्याक्रम जारी कर दिया। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आगामी दो जून काे …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की रिक्त हाे रही 13 सीटों पर आगामी 20 जून को चुनाव होगा।

इन सीटों पर चुनाव के लिये निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चुनाव कार्याक्रम जारी कर दिया।

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आगामी दो जून काे इन सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जायेगी।

चुनाव वाली 13 सीटों पर निवर्तमान सदस्यों का कार्यकाल आगामी 06 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

इन सीटों पर चुनाव कराने के लिये जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक नामांकन की अंतिम तिथि नौ जून है, जबकि 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

सायं चार बजे तक मतदान होगा

नाम वापसी की अंतिम तिथि 13 जून तय की गयी है और 20 जून को सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक मतदान होगा।

मतदान के बाद 20 जून को ही सायं पांच बजे मतगणना के आधार पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

गौरतलब है कि रिक्त हो रही विधान परिषद की सीटों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सीट भी शामिल है।

सीएम योगी ने गोरखपुर सदर सीट से विधान सभा सदस्य चुने जाने के कारण 22 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह सीट रिक्त है।

पढ़ें-देवरिया : दोहरे हत्याकांड के 14 आरोपियों को उम्र कैद की सजा

संबंधित समाचार