Nawazuddin Siddiqui को ‘Excellence in Cinema’ अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल में ‘एक्सिलेंस इन सिनेमा’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अमेरिकन एक्टर और प्रोड्यूसर विंसेंट डे पॉल ने नवाजउद्दीन को यह अवॉर्ड दिया है। नवाजउद्दीन ने सोशल मीडिया पर फिल्म फेस्टिवल से अपनी कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर कर इस बात की …
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल में ‘एक्सिलेंस इन सिनेमा’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
अमेरिकन एक्टर और प्रोड्यूसर विंसेंट डे पॉल ने नवाजउद्दीन को यह अवॉर्ड दिया है।
नवाजउद्दीन ने सोशल मीडिया पर फिल्म फेस्टिवल से अपनी कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
एक्टर ने फोटोज शेयर कर लिखा, “फ्रेंच रिवेरा फिल्म फेस्टिवल में ‘एक्सिलेंस इन सिनेमा’ अवॉर्ड रिसीव कर मुझे बहुत खुशी हुई। इस अवॉर्ड ने फेस्टिवल में शानदार शाम को और भी खास बना दिया। दुनिया भर के अद्भुत सिनेमा कलाकारों के साथ यादगार समय बिताया, जो एक खूबसूरत एहसास था।”
पढ़ें-दबंग खान की फिल्म ‘Kabhi Eid Kabhi Diwali’ में साउथ एक्टर Jagapathi Babu की हुई एंट्री!
