मुंबई: ईडी ने शिवसेना नेता अनिल परब के परिसर पर की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब के सात परिसरों पर धन शोधन के एक मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। मुंबई, रत्नागिरि, पुणे में स्थित छह से अधिक परिसरों सहित परब के आधिकारिक आवास पर भी आज ईडी अधिकारियों ने छापेमारी की। परब के खिलाफ कथित …

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में परिवहन मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब के सात परिसरों पर धन शोधन के एक मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। मुंबई, रत्नागिरि, पुणे में स्थित छह से अधिक परिसरों सहित परब के आधिकारिक आवास पर भी आज ईडी अधिकारियों ने छापेमारी की। परब के खिलाफ कथित रुप से धन शोधन मामले में लिप्त पाये जाने की खुफिया जानकारी के आधार पर जांच एजेंसी ने कार्रवाई की।

परब वर्तमान में महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार के दूसरे ऐसे मंत्री हैं, जो केंद्रीय जांच एजेंसी की निगरानी में हैं। इससे पहले, फरवरी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मंत्री नवाब मलिक के यहां भी छापेमारी की गयी थी, जो फिलहाल जेल में हैं।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

 

संबंधित समाचार