हल्द्वानी: खेत में युवक का शव मिलने से मची सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लगता है अपराधियों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। गुरुवार दोपहर लालडांठ रोड पर प्राइमरी स्कूल के पास एक खेत में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर में चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लगता है अपराधियों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। गुरुवार दोपहर लालडांठ रोड पर प्राइमरी स्कूल के पास एक खेत में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शरीर में चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजन से पूछताछ करती पुलिस।

लालडांठ रोड पर प्राइमरी स्कूल के पास खेत में मिली लाश की पहचान कुणाल बिष्ट (34) हाल निवासी संजय कॉलोनी बिठौरिया के रूप में हुई है। मौके पर शव की हालत को देखकर ऐसा लग रहा है कि गोली मारकर और धारदार हथियार से युवक की हत्या की गई है। मौके पर शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं।

पुलिस जांच में परिजन ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे कुछ युवक घर आकर कुणाल को बुलाकर ले गए थे। उसके बाद से कुणाल की कोई खबर नहीं लगी। गुरुवार दोपहर खेत में शव मिलने की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।

मौके पर इस हाल में मिला युवक का शव।

संबंधित समाचार