झारखंड में आईएएस पूजा सिंघल मामले में तीन डीएमओ से ईडी कर रही है पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को यहां अवैध खनन से संबंधित सरायकेला-खरसावां जिला सहित 3 जिलों के डीएमओ से पूछताछ की है। पूर्वी सिंहभूम के जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा, सरायकेला-खरसावां के जिला के खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार और पश्चिमी सिंहभूम के जिला …

रांची। झारखंड में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को यहां अवैध खनन से संबंधित सरायकेला-खरसावां जिला सहित 3 जिलों के डीएमओ से पूछताछ की है। पूर्वी सिंहभूम के जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा, सरायकेला-खरसावां के जिला के खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार और पश्चिमी सिंहभूम के जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक से पूछताछ हो रही है। पूछताछ के लिए ईडी ने तीनों डीएमओ को समन भेजा था।

इसके बाद गुरुवार को तीनों जिले के डीएमओ रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। पूर्वी सिंहभूम के डीएमओ को जिले में आए करीब पांच माह ही हुए हैं, लेकिन सरायकेला के डीएमओ सन्नी कुमार करीब तीन वर्ष से यहां पदस्थापित हैं। इससे पहले संजय शर्मा सरायकेला में भी पदस्थापित रहे हैं। अब तक जो बात सामने आयी है, उसके मुताबिक कोल्हान के तीनों डीएमओ एक ही बैच के अधिकारी हैं। सूत्रों ने बताया कि ईडी कार्यालय में तीनों डीएमओ से पूछताछ जारी है।

ईडी के सवालों ने तीनों डीएमओ का मुह बंद कर दिया है। तीनों एजेंसी को जांच में सहयोग नहीं कर रहे है। खुद को बेगुनाह बताने में लगे हुए है। मगर ईडी के पास तीनों डीएमओ की पूरी कुंडली है। ईडी ने तीनों डीएमओ से पूछा इतने कम समय की नौकरी में कैसे करोड़पति बन गए? इस सवाल का जवाब किसी भी डीएमओ ने नहीं दिया। अब तीनों डीएमओ से आमने-सामने पूछताछ हो रही है। ईडी को उम्मीद है कि इन डीएमओ से अवैध माइनिंग से संबंधित अहम जानकारी मिल सकती है। डीएमओ पर अवैध माइनिंग और अवैध वसूली का पहले से आरोप है।

यह भी पढ़ें- मुंबई: ईडी ने शिवसेना नेता अनिल परब के परिसर पर की छापेमारी

 

संबंधित समाचार