उत्तराखंड: अवैध खनन के खिलाफ धरने में बैठे विधायक, बोले- खनन माफिया लगा रहे राजस्व को चपत, जिम्मेदार सोए हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। प्रदेश के राजस्व में अहम योगदान देने वाला खनन कार्य अक्सर नियम ताक पर रखने की वजह से चर्चाओं में बना रहता है। चाहे शहर कोई भी हो लेकिन अवैध खनन की शिकायतें अक्सर सिस्टम की पोल खोलती हैं। अब शांतिपुरी, किच्छा और पुलभट्टा क्षेत्र में बढ़ते अवैध खनन की शिकायतों को …

किच्छा, अमृत विचार। प्रदेश के राजस्व में अहम योगदान देने वाला खनन कार्य अक्सर नियम ताक पर रखने की वजह से चर्चाओं में बना रहता है। चाहे शहर कोई भी हो लेकिन अवैध खनन की शिकायतें अक्सर सिस्टम की पोल खोलती हैं। अब शांतिपुरी, किच्छा और पुलभट्टा क्षेत्र में बढ़ते अवैध खनन की शिकायतों को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ ने मोर्चा खोल दिया है।

गुरुवार को विधायक ने तहसील में धरने पर बैठकर अवैध खनन में लिप्त जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि अवैध रूप से पट्टे संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदें हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को सौंपकर मामले में जांच की मांग की है।

विधायक ने कहा कि नियमानुसार सूर्यास्त के बाद खनन कार्य नहीं किया जाता, बावजूद इसके रात में गौला नदी में खनन चल रहा है। अवैध खनन को लेकर शांतिपुरी में भाजपा के ही कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि खनन माफिया सरकार को करोड़ों के राजस्व की चपत लगा रहे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म