रुद्रपुर: युवती से छेड़छाड़ करने पर ई-रिक्शा चालक को धुना
रुद्रपुर, अमृत विचार। ई-रिक्शा चालक को एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। युवती के परिजनों ने पकड़कर उसकी धुनाई लगा दी और वहीं पास में एक दुकान पर बैठा लिया। बाद में चालक के माफी मांगने के बाद उसको छोड़ दिया। किच्छा बाइपास रोड निवासी एक युवती को बाजार से घर जाते …
रुद्रपुर, अमृत विचार। ई-रिक्शा चालक को एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। युवती के परिजनों ने पकड़कर उसकी धुनाई लगा दी और वहीं पास में एक दुकान पर बैठा लिया। बाद में चालक के माफी मांगने के बाद उसको छोड़ दिया।
किच्छा बाइपास रोड निवासी एक युवती को बाजार से घर जाते समय एक ई-रिक्शा चालक उससे छेड़छाड़ करता था। बार-बार छेड़छाड़ से परेशान युवती ने ई-रिक्शा चालक की शिकायत अपने परिजनों से की। बुधवार देर शाम युवती बाजार से घर जा रही थी तभी ई-रिक्शा चालक युवती को फिर मिल गया और उसको छेड़छाड़ कर परेशान करने लगा।
वह युवती का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया। पहले से जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने युवती के कहने पर उस ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और एक दुकान में बैठा लिया। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने उसकी जमकर धुनाई लगा दी। इससे वहां भीड़ एकत्र हो गई। कई बार माफी मांगने के बाद युवती के परिजनों ने उस चालक को छोड़ दिया। फिलहाल युवती के परिजनों ने चालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर नहीं दी है।
