बाजपुर में आग का गोला बना ट्रक, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। दोराहा बाजपुर में सड़क किनारे एक दुकान के सामने खड़े ट्रक में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में ट्रक आग का गोला बन गया। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल …

बाजपुर, अमृत विचार। दोराहा बाजपुर में सड़क किनारे एक दुकान के सामने खड़े ट्रक में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही देर में ट्रक आग का गोला बन गया। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

गुरुवार को दोपहर में दोराहा पर मुख्यमार्ग किनारे एक दुकान के सामने खड़े ट्रक में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों की टीम फायर यूनिट प्रभारी दिनेश चंद्र पाठक की अगुवाई में तत्काल मौके पर पहुंच गई और किसी तरह आग को काबू में किया। बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच डीजल टैंक के अत्यधिक गर्म हो जाने के कारण यह आग लगी है जिसमें ट्रक का केबिन व इंजन आदि पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गए हैं।

हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं घटना के चलते मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। दमकल कर्मियों की टीम में यूनिट प्रभारी डीसी पाठक, फायरमेन मनोज पांडेय, बलवंत तोमक्याल, दीपक चंद आदि शामिल थे।

संबंधित समाचार