बाजपुर: अवैध शराब बेचने से मना करने पर की मारपीट
बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम चकरपुर निवासी राजू सागर पुत्र रमेश सागर ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि गांव का ही एक व्यक्ति उसके घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचता है। आरोप है कि शराब बेचने से मना करता है तो आरोपित उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है। इसको लेकर …
बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम चकरपुर निवासी राजू सागर पुत्र रमेश सागर ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि गांव का ही एक व्यक्ति उसके घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचता है। आरोप है कि शराब बेचने से मना करता है तो आरोपित उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है।
इसको लेकर इस परिवार के लोग रंजिश रखने लगे हैं। गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे वह बाजार से घर जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच पुलिया के पास आरोपियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने पर पत्नी मुन्नी देवी व पुत्र राना सागर के साथ भी मारपीट की गई है।
एक आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया है। तहरीर में मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। वहीं पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
