नैनीताल: मां नयना देवी मंदिर और गुरुद्वारे में शीश नवाने पहुंचे राज्यपाल, कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने गुरूवार को नैनीताल स्थित गुरूद्वारे में सपरिवार मत्था टेका व नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नयना देवी मंदिर में आकर एक अलग ही आनंद व शक्ति मिलती है। सभी …

नैनीताल, अमृत विचार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने गुरूवार को नैनीताल स्थित गुरूद्वारे में सपरिवार मत्था टेका व नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को स्मृति चिह्न देते गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि नयना देवी मंदिर में आकर एक अलग ही आनंद व शक्ति मिलती है। सभी पर्यटको‍ं को यहां आकर मां नयना देवी में आशीर्वाद लेना चाहिए। इस दौरान राज्यपाल को गुरूद्धारा प्रबंध कमेटी व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।

गुरुद्वारे में सपरिवार शीश नवाने पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.)।

संबंधित समाचार