हरदोई : कोरोना ने फिर दी दस्तक, दो लोगों में मिला वायरस
हरदोई। कोरोना वायरस ने फिर से दस्तक देते हुए हर किसी को डरा दिया है। लखनऊ से रिपोर्ट पाज़ीटिव आने पर दोनों मरीज़ो को होम आइसोलेट किया गया है। नोडल अधिकारी डा. प्रशांत रंजन ने लोगों को आगाह किया है बगैर ज़रूरी अपने घरों से बाहर न निकलें। साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने …
हरदोई। कोरोना वायरस ने फिर से दस्तक देते हुए हर किसी को डरा दिया है। लखनऊ से रिपोर्ट पाज़ीटिव आने पर दोनों मरीज़ो को होम आइसोलेट किया गया है। नोडल अधिकारी डा. प्रशांत रंजन ने लोगों को आगाह किया है बगैर ज़रूरी अपने घरों से बाहर न निकलें। साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें।
नोडल अधिकारी डा.प्रशांत रंजन ने बताया है कि कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज़ सामने आए हैं। गुरुवार को उन दोनों की लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस पाज़ीटिव आया है। फिलहाल दोनों मरीज़ो को होम आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उनके घर वालों को इस बात की सलाह दी गई है कि मरीज़ो पर बराबर नज़र बनाए रखे।
साथ ही डा.रंजन ने लोगों को बताया है कि पहले तो भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचे, फिर भी अगर जाना ज़रूरी हो तो बचाव करना न भूलें। उन्होंने आगे बताया है कि घर से बाहर निकलना ज़रूरी हो तो बगैर माक्स के न निकलें। नोडल अधिकारी ने लोगों को जागरूक रहने और दूसरों को जागरूक करने में आगे आना चाहिए।
यह भी पढ़ें : लखनऊ में कोरोना वायरस के 18 नए मामले, अलीगंज में मिले सबसे ज्यादा मरीज
