हरदोई : ट्रेन से कटकर अज्ञात युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। रेलवे क्रासिंग पर एक 25 वर्षीय युवती की ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस बेहटा गोकुल थाने के मोहिउद्दीनपुर के पास हुए हादसे की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बताते है कि गुरुवार की शाम बेहटा गोकुल थाने के मोहिउद्दीनपुर रेलवे …

हरदोई। रेलवे क्रासिंग पर एक 25 वर्षीय युवती की ट्रेन से कट कर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस बेहटा गोकुल थाने के मोहिउद्दीनपुर के पास हुए हादसे की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

बताते है कि गुरुवार की शाम बेहटा गोकुल थाने के मोहिउद्दीनपुर रेलवे क्रासिंग पर (टोडरपुर रेलवे स्टेशन से आगे) एक 25 वर्षीय युवती की अचानक ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इलाकाई पुलिस लाल रंग का फूलदार शलवार-सूट पहने युवती की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

इस बारे में कुछ लोग युवती की मौत हादसा बता रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें : लखीमपुर-खीरी: महिला समेत दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज