उन्नाव : ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत व तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। क्षेत्र के कलवारी महम्मदाबाद मार्ग पर गुरुवार देर शाम तेज गति से बांस लादकर जा रहा ट्रैक्टर ग्राम चक हनुमान के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बोनट पर बैठे 4 मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और ट्रैक्टर को सीधा कर मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में …

उन्नाव। क्षेत्र के कलवारी महम्मदाबाद मार्ग पर गुरुवार देर शाम तेज गति से बांस लादकर जा रहा ट्रैक्टर ग्राम चक हनुमान के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बोनट पर बैठे 4 मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और ट्रैक्टर को सीधा कर मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के संडीला मार्ग पर ग्राम रानीपुर ग्रंट के निकट स्थित पेट्रोल पंप के बगल में ढाबा का निर्माण चल रहा है। ढाबे के निर्माण के लिए ही आज चार मजदूर हरदोई जिले के थाना मल्लावां अंतर्गत ग्राम नेवादा से ट्रैक्टर ट्राली में बांस लादकर ढाबा पर लेकर जा रहे थे। तभी देर शाम कलवारी महम्दाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम चक हनुमान के निकट अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बोनट पर बैठे 4 मजदूर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गए।

चीख-पुकार सुनकर तमाम ग्रामीण दौड़े और किसी तरह ट्रैक्टर को खड़ा कर दबे मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से रामचंद्र (50) पुत्र नंदलाल  निवासी ग्राम जैतापुर थाना बेहटा मुजावर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इसी गांव के पंकज (24) पुत्र देव शंकर 24 वर्ष और विनोद (24) पुत्र जयशंकर व उत्तम (23) पुत्र रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने तीनों घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना में हुई छात्र की मौत पर मचा बवाल, कृषि विश्वविद्यालय में तोड़फोड़

संबंधित समाचार