बदायूं: एटीएम बदलकर खाते से निकाले 23 हजार रुपये
अमृत विचार, बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव कथरा खगेई निवासी पूरन सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह का इंद्राचौक स्थित यूको बैंक में खाता है। 17 मई को वह दोपहर लगभग एक बजे एटीएम कार्ड से रुपये निकालने गए थे। रुपये निकलने के दौरान एटीएम में दो युवक उनकी पीछे आकर खड़े हो गए। पूरन सिंह …
अमृत विचार, बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव कथरा खगेई निवासी पूरन सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह का इंद्राचौक स्थित यूको बैंक में खाता है। 17 मई को वह दोपहर लगभग एक बजे एटीएम कार्ड से रुपये निकालने गए थे। रुपये निकलने के दौरान एटीएम में दो युवक उनकी पीछे आकर खड़े हो गए। पूरन सिंह की मदद के लिए एटीएम लिया।
इस दौरान युवकों ने एटीएम कार्ड बदल लिया। मौके पर ही पूरन सिंह को एटीएम कार्ड बदलने की जानकारी हो गई। युवकों आवाज लगाते ही वह दोनों यूपी 14 नंबर के चार पहिया वाहन में बैठकर चले गए। कुछ समय के बाद पूरन सिंह के मोबाइल पर मैसेज आया। दो बार में दस-दस हजार और तीसरी बार में 3000 हजार रुपये निकाले गए। पूरन सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें- बदायूं: बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख की धोखाधड़ी
