लखनऊ: पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर कमान सिंह निलंबित, बीबीएयू की प्रबंधन समिति ने लिया निर्णय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियत्रंक प्रो कमान सिंह को निलंबित कर दिया गया है। प्रोफेसर कमान सिंह पर उपकुलसचिव और पूर्व में राष्ट्रपति नामित प्रबंधन समिति के सदस्य के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए निलंबन पत्र के अनुसार जांच …

लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियत्रंक प्रो कमान सिंह को निलंबित कर दिया गया है। प्रोफेसर कमान सिंह पर उपकुलसचिव और पूर्व में राष्ट्रपति नामित प्रबंधन समिति के सदस्य के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए निलंबन पत्र के अनुसार जांच रिपोर्ट जब प्रबंधन समिति के सामने रखी गई तो रिपोर्ट में यह पाया गया कि प्रोफेसर कमान सिंह का व्यवहार एक शिक्षक का नहीं है। समाज एक शिक्षक से ऐसा व्यवहार अपेक्षित नहीं रखता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कई अवसरों पर प्रोफेसर कमान सिंह द्वारा अमर्यादित व्यवहार किया जाता रहा है, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पत्र के अनुसार आगे की विभागीय जांच एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के द्वारा कि जाएगी।

जिसकी रिपोर्ट तीन माह के भीतर देनी होगी। ज्ञात हो कि परीक्षा नियंत्रक के पद पे रहते हुए प्रोफेसर कमान ने प्रॉक्टर, रजिस्ट्रार व अन्य के ऊपर सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामले को सामने लाये था जिसके बाद लगतार कुलपति से उनकी अन-बन चल रहीं थी।

यह भी पढ़ें : लखनऊ: बीबीएयू के कुलपति ने शिक्षकों की योग्यता पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

संबंधित समाचार