बरेली: 31 मई को होने वाली स्टेशन मास्टरों की हड़ताल स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए छुट्टी लेकर 31 मई को देश भर में हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। स्टेशन मास्टरों के हड़ताल पर जाने से रेल संचालन प्रभावित हो जाएगा। इसके चलते मुरादाबाद मंडल में डीआरएम ने स्टेशन मास्टरों की छुट्टी को रद …

अमृत विचार, बरेली। अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए छुट्टी लेकर 31 मई को देश भर में हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। स्टेशन मास्टरों के हड़ताल पर जाने से रेल संचालन प्रभावित हो जाएगा। इसके चलते मुरादाबाद मंडल में डीआरएम ने स्टेशन मास्टरों की छुट्टी को रद कर दिया था।

अब संगठन की तरफ से हड़ताल को स्थगित करने की बात कही जा रही है। एस्मा ( अखिल भारतीय स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन ) मंडल सचिव मुरादाबाद मंडल राजेंद्र प्रसाद राणा कोटी ने स्टेशन मास्टरों को जानकारी दी है कि अब दिल्ली में 30 मई को अपनी मांगों को लेकर स्टेशन मास्टरों के केंद्रीय संगठन पदाधिकारियों द्वारा मेंबर आफ स्टेट रेलवे और उपश्रमायुक्त के साथ बातचीत की जाएगी। तब तक के लिए हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। अगर इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला तो किए गए ऐलान के मुताबिक 31 मई को हड़ताल करेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: डीएम कक्ष के सामने धरने पर बैठीं सोनम चिश्ती, प्रशासन से की गरीबों के मकान बनाकर देने की मांग

संबंधित समाचार