बरेली: रोडवेज के चालकों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण
अमृत विचार,बरेली। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को रोडवेज के चालकों के साथ अन्य चालकों को भी ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं कार्यक्रम में रोडवेज और आरटीओ के अधिकारी भी मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले में जोरशोर से अधिकारी उसका …
अमृत विचार,बरेली। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को रोडवेज के चालकों के साथ अन्य चालकों को भी ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं कार्यक्रम में रोडवेज और आरटीओ के अधिकारी भी मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले में जोरशोर से अधिकारी उसका प्रसार करने में लगे हुए है।
गुरुवार को विकास भवन के पास बने डीटीआई में सेव लाइफ फाउंडेशन के द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण चालकों को दिया गया। इसमें सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों के अलावा हादसे के मुख्य कारकों की जानकारी दी गई। आरटीओ और एआरएम ने चालकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने की बात कही है। इस मौके पर आरटीओ प्रशासन केपी गुप्ता, आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह, एआरएम आरवी यादव और राजेश कुमार समेत आरआई एमपी सिंह मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: डीएम कक्ष के सामने धरने पर बैठीं सोनम चिश्ती, प्रशासन से की गरीबों के मकान बनाकर देने की मांग
