किसानों से किया गया धोखा, गन्ना मूल्य भुगतान का दावा खोखला: शेखर दीक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि यूपी सरकार के बजट में किसानों से धोखा किया गया है और 2022 तक के गन्ना मूल्य भुगतान का दावा पूरी तरह से खोखला है। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये दीक्षित ने गुरूवार को कहा कि आज भी करीब तीन हजार करोड …

लखनऊ। राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने कहा कि यूपी सरकार के बजट में किसानों से धोखा किया गया है और 2022 तक के गन्ना मूल्य भुगतान का दावा पूरी तरह से खोखला है।

बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये दीक्षित ने गुरूवार को कहा कि आज भी करीब तीन हजार करोड से अधिक का गन्ना मूल्य का भुगतान बाकी है। किसान सम्मान निधि देने में भी भेदभाव किया जा रहा है।

सरकार ने खुद भी माना है कि किसान सम्मान निधि का लाभ अधिकांश किसानों तक नहीं पहुचा है। सरकार की बीज वितरण योजना भी कुप्रबंधन का शिकार है। करीब 90 प्रतिशत किसान को आज भी बीज बाजार से खरीदने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि सरकारी बीज वितरण कागजों पर ही होता रहता है। सोलर पम्प का अनुदान लेना किसान के लिए संजीवनी बूटी लाने से कम नहीं है। खाद की कालाबाजारी आज भी जारी है। अधिकारियों का काकस सरकार को गुमराह करने में लगातार सफल रहा है जिसका खामियाजा किसान को भुगतना पड़ता है।

पढ़ें- जन भावनाओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप है यूपी का बजट: केशव प्रसाद मौर्य

संबंधित समाचार