इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गई तीव्रता
जर्काता। इंडोनेशिया के पूर्वी मालुकु प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गई, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार नौ बजकर …
जर्काता। इंडोनेशिया के पूर्वी मालुकु प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.5 मापी गई, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी।
एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार नौ बजकर 36 मिनट पर आया। जिसका केंद्र मालुकु बारात दाया जिले से 85 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में और जमीनी सतह से 104 किमी समुद्र के नीचे स्थित था। भूकंप से किसी तरह के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं है।
लेकिन, भूकंप के तेज झटके के बाद हिंद महासागर क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। सुनामी सलाहकार समूह ने कहा है कि भूकंप हिंद महासागर क्षेत्र को प्रभावित करने वाली सुनामी पैदा करने में सक्षम हो सकता है।पूर्वी तिमोर और इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के बेहद ही संवेदनशील इलाके “रिंग ऑफ फायर” में आते हैं। रिंग ऑफ फायर तीव्र भूकंपीय गतिविधि का एक चाप है जो दक्षिणपूर्व एशिया और प्रशांत बेसिन में फैला हुआ है। इससे पहले फरवरी में इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में 6.2 तीव्रता के भूकंप ने एक दर्जन लोगों की जान ले ली थी।
ये भी पढ़ें : अमेरिका में मंकीपॉक्स के 9 मामलों की पुष्टि, इन देशों में भी इतने केस दर्ज
