ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगे Shakti Kapoor, एक्टर ने दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शक्ति कपूर ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। वह अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ वेब सीरीज ब्रेवहार्ट्स द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में के.के. रैना, वरुण तिवारी, गिरीश सहदेव और नमन जैन समेत अन्य किरदार भी नजर आने वाले हैं। डाइस …

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शक्ति कपूर ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

वह अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति के साथ वेब सीरीज ब्रेवहार्ट्स द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में के.के. रैना, वरुण तिवारी, गिरीश सहदेव और नमन जैन समेत अन्य किरदार भी नजर आने वाले हैं। डाइस मीडिया द्वारा निर्मित ‘ब्रेवहार्ट्स- द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज’ के जरिये भारतीय सशस्त्र बलों के नायकों के परिवार के बारे में पांच शॉर्ट फिल्मों को एक साथ सीरीज के रूप में दिखाया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/CeBW38PItgR/?utm_source=ig_web_copy_link

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने इस फिल्म के पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ब्रिंगिंग यू इंडियाज फर्स्ट आर्मी एंथोलॉजी @अनएकेडमी प्रस्तुत करता है ब्रेवहार्ट्स: द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज।

पढ़ें-‘भूल भुलैया 3’ पर लगी पक्की मुहर, भूषण कुमार ने किया ऐलान

संबंधित समाचार