Hrithik Roshan ने पूरी की ‘Vikram Vedha’ रीमेक की शूटिंग, फैंस को दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। ऋतिक रोशन लम्बे ब्रेक के बाद एक बार फिर से फिल्मों में बिजी हो चुके हैं। ऋतिक रोशन ने फैंस को अपने ही अंदाज में इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। ऋतिक रोशन ने करण जौहर की बर्थडे पार्टी में जाने से पहले इंटरनेट पर …

मुंबई। ऋतिक रोशन लम्बे ब्रेक के बाद एक बार फिर से फिल्मों में बिजी हो चुके हैं। ऋतिक रोशन ने फैंस को अपने ही अंदाज में इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

Image

ऋतिक रोशन ने करण जौहर की बर्थडे पार्टी में जाने से पहले इंटरनेट पर एक सेल्फी शेयर की थी। इस तस्वीर में वो बड़ी दाढ़ी में नजर आ रहे थे। ऋतिक रोशन ने ये लुक अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के लिए धारण किया था, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे।

सैफ अली खान और ऋतिक रोशन ने पहली बार किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिस कारण दर्शक ‘विक्रम वेधा’ को देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म में जहां ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर का किरदार निभाते दिखेंगे, वहीं सैफ अली खान एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभाएंगे।

पढ़ें-ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगे Shakti Kapoor, एक्टर ने दी जानकारी 

संबंधित समाचार