बहराइच: पेड़ से टकराकर खाई में गिरी कार, छह घायल
बहराइच। एकघरा बाजपुरवा गांव निवासी एक परिवार के लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। दोपहर बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत एकघरा के बाजपुरवा गांव के रहने वाले करन …
बहराइच। एकघरा बाजपुरवा गांव निवासी एक परिवार के लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। दोपहर बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत एकघरा के बाजपुरवा गांव के रहने वाले करन सिंह ,आयुष सिंह पुत्रगण भूपेंद्र सिंह मंजू देवी पत्नी भूपेंद्र सिंह,मुन्नी देवी पत्नी रण विजय सिंह सहित छह लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हरदी थाना क्षेत्र के सिसैया चूड़ामणि गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर घर वापस कार से लौट रहे थे।
शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे महसी नहर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गहरे खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार छह लोगों को चोटें आईं हैं। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।सभी घायलों का सीएचसी महसी में इलाज चल रहा हैं।
पढ़ें- रायबरेली: डंपर की टक्कर से शराब लदा टेंपो सड़क पर पलटा, लगी आग
