बाराबंकी: गोमती के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा, शिकायत पर SDM ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सुबेहा थाने के गोमती नदी के तट पर अवैध निर्माण कर बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों को खड़ा कर दिया गया। जिससे अब गोमती नदी के संरक्षण पर खतरा मंडराने लगा है। गोमती नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए कस्बावासी द्वारा शिकायत की गई हैं। एसडीएम ने मामले की जांच स्थानीय राजस्व विभाग को सौंपी है। …

बाराबंकी। सुबेहा थाने के गोमती नदी के तट पर अवैध निर्माण कर बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों को खड़ा कर दिया गया। जिससे अब गोमती नदी के संरक्षण पर खतरा मंडराने लगा है। गोमती नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए कस्बावासी द्वारा शिकायत की गई हैं।

एसडीएम ने मामले की जांच स्थानीय राजस्व विभाग को सौंपी है। मामला सुबेहा नगर पंचायत के सुलेमानपुर वार्ड का हैं। जहां पर एनजीटी नियम के विरुद्ध यहां के लोगों द्वारा आलीशान भवन खड़ा कर दिया गया है। भवन के निर्माण के दौरान प्राकृतिक संरक्षण का ध्यान नहीं दिया गया है।

सुलेमानपुर वार्ड के मारूफ खान पुत्र आयूब ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि कस्बा के समाजवादी पार्टी के नेता व अपने आप को अखिलेश यादव का सहपाठी बताने वाले एक नेता ने भवन निर्माण के दौरान एनजीटी नियमों का पालन नहीं किया। यहीं नहीं भवन का निर्माण बिल्कुल गोमती नदी पर किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस भवन से गोमती नदी के अस्तित्व को खतरा बढ़ रहा है। एसडीएम हैदरगढ़ सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा से अवैध कब्जा हटवाने के लिए गुहार लगाई है। सुबेहा कस्बा में गोमती नदी के किनारे तमाम अवैध निर्माण हो चुके हैं। लेकिन इस पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। उप जिला अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली है जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

पढ़ें- बीते 75 सालों में केवल अधिकारों की बात हुई, कर्तव्यों की नहीं : प्रधानमंत्री मोदी

संबंधित समाचार