संभल : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। ऑपरेशन पाताल के अंतर्गत ये कार्रवाई की गई है,जिसमें अवैध …

संभल, अमृत विचार। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। ऑपरेशन पाताल के अंतर्गत ये कार्रवाई की गई है,जिसमें अवैध शस्त्र फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ लिया।

संभल पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन पाताल के तहत मुरादाबाद हाईवे पर वीएस धर्मकांटा से करीब पचास मीटर आगे की ओर हाते में खंडहरनुमा मकान में छापा मारा। यहां अवैध रूप से असलहा बनाए जा रहे थे। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री से 315 बोर की दो पोनिया, 12 बोर की एक पोनिया, 12 बोर के पांच तमंचे, 315 बोर के चार तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से दो लोगों को भी पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम हनीफ पुत्र यामीन निवासी मोहम्मद मियां सराय माता थाना संभल और नसीफ पुत्र वहीद निवासी गुसाईं बेहटा थाना बिल्सी जनपद बदायूं बताया। मौके से अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संभल कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने में प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, नवीन शर्मा, कांस्टेबल शुभम कुमार, अंकित कुमार और सौरभ कुमार आदि शामिल रहे।

एसपी  मिश्रा ने बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन पाताल के अंतर्गत अवैध शस्त्र फैक्ट्री को पकड़ा है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मौके से अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए हैं। शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं इनका आपराधिक इतिहास भी तलाशा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : संभल: बिजली चेकिंग टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया, लाइनमैन को पीटा

संबंधित समाचार