हल्द्वानी: शादी में पति ने की मारपीट, पत्नी को दे दिया तीन तलाक
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक शादी समारोह में शामिल होने आए दंपत्ति में विवाद हो गया। नाराज पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा और शादी समारोह के दौरान ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मलिक का बगीचा इंद्रानगर निवासी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक शादी समारोह में शामिल होने आए दंपत्ति में विवाद हो गया। नाराज पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा और शादी समारोह के दौरान ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मलिक का बगीचा इंद्रानगर निवासी हनीफ खान ने अपनी बेटी फराहना की शादी वर्ष 2015 में हाफिज गंज रिछा बरेली उत्तर प्रदेश निवासी परवेज पुत्र मुशब्बर से की थी। फराहना के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल में आये दिन पति मारपीट करता था। बीती 23 मई को फराहना अपने पति परवेज के साथ गौजाजाली उत्तर आम का बगीचा में आयोजित विवाह समारोह में आयी थी।
आरोप है कि परवेज ने शादी समारोह में फराहना के साथ मारपीट की और समारोह के दौरान रिश्तेदारों के सामने तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं परवेज ने जान से मारने की धमकी भी दी। अगले दिन परवेज ने फराहना के भाइयों व अन्य लोग नईम खान, आरिफ खान (भाई) व मुन्ने खान, शिबू, रिजवान के सामने तीन बार तलाक कहा। फराहना की एक बेटा और दो बेटियां हैं। बनभूलपुरा पुलिस ने फराहना की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
