हल्द्वानी: घर से नकदी उड़ा ले गई स्कूटी सवार चोरनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक स्कूटी सवार महिला चोर ने घर में घुस कर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गई। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह तेजी से गलियों में गायब हो गई। काठगोदाम पुलिस ने महिला चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पंचशील कॉलोनी दमुवाढूंगा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक स्कूटी सवार महिला चोर ने घर में घुस कर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गई। लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह तेजी से गलियों में गायब हो गई। काठगोदाम पुलिस ने महिला चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पंचशील कॉलोनी दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी हीरा देवी पत्नी हरीश राम ने पुलिस को बताया कि 25 मई शाम करीब पांच वह घर में थीं। तभी एक स्कूटी सवार महिला बाहर आकर रुकी और घर में दाखिल हो गई। वहीं, पर्स रखा था जिसमें सात हजार हजार रुपये थे। स्कूटी सवार महिला पर्स से रुपये और आधार कार्ड निकाल कर चंपत हो गई। महिला सिल्वर रंग की स्कूटी (यूके 04 एक्स 6523) पर सवार थी। हीरा देवी की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार