नैनीताल: पुलिस और अधिवक्ताओं के विवाद में आम जनता हुई परेशान, जाम में दो एंबुलेंस फंसीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल,अमृत विचार। डीएसबी परिसर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कुलाधिपति/राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भाग लिया। इसे लेकर पुलिस ने वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए मस्जिद से कॉलेज होते हुए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। साथ ही तल्लीताल से भी होते हुए जो रास्ता कोर्ट को …

नैनीताल,अमृत विचार। डीएसबी परिसर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कुलाधिपति/राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भाग लिया। इसे लेकर पुलिस ने वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए मस्जिद से कॉलेज होते हुए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। साथ ही तल्लीताल से भी होते हुए जो रास्ता कोर्ट को जाता है, वह भी बंद कर दिया। इस पर अधिवक्ता भड़क गए और उन्होंने तल्लीताल डांठ पर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। करीब 250 की संख्या में जिला कोर्ट और हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए रास्ता खोलने की मांग की।

अधिवक्ताओं से वार्ता करते एसएसपी पंकज भट्ट।

जाम लगने के कारण आने-जाने वाले वाहन सड़क पर करीब दो घंटे तक खड़े रहे। जाम के दौरान दो एंबुलेंस भी फंस गईं। स्थिति पर काबू पाते हुए पुलिस ने एक एंबुलेंस को हल्द्वानी की ओर भिजवाया और एक एंबुलेंस को बीडी पांडे अस्पताल भिजवाया गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए नैनीताल लाया जा रहा था, लेकिन जाम ना खुलने के कारण पुलिस दल ने घायल को हल्द्वानी की ओर उपचार के लिए भिजवाया ताकि मरीज को सही समय पर उपचार मिल सके। इसके अलावा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रोडवेज की बसों को भी बसों में बैठे यात्रियों को भी हल्द्वानी व भवाली की ओर जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मौके पर अधिवक्ताओं और एसओ रोहिताश सागर के बीच काफी बहस हुई। इस पर एसएससी पंकज भट्ट, सीओ संदीप नेगी मौके पर पहुंचे और बमुश्किल अधिवक्ताओं को समझाया और यातायात बहाल कराया।

इस दौरान पुलिस चीता दल के कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा मौजूद रहे। प्रदर्शन करने वालों में नीरज साह अध्यक्ष बार एसोसिएशन तल्लीताल, मनीष जोशी, दया किशन पोखरिया, तरुण चंद्रा, ओमकार गोस्वामी, पंकज बिष्ट, भरत भट्ट, नवीन पंत आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार