बरेली: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
अमृत विचार, बरेली। बाइक चोरी कर उसमें फर्जी नंबर लगाकर शहर में घूमने वाले दो बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की दो बाइक दो तमंचे व कारतूस भी मिले है। प्रेमनगर पुलिस शुक्रवार सुबह चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें माधौ नर्सरी के पास दो संदिग्ध बाइक …
अमृत विचार, बरेली। बाइक चोरी कर उसमें फर्जी नंबर लगाकर शहर में घूमने वाले दो बाइक चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की दो बाइक दो तमंचे व कारतूस भी मिले है। प्रेमनगर पुलिस शुक्रवार सुबह चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें माधौ नर्सरी के पास दो संदिग्ध बाइक सवार आते हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने उन्हें रोककर जब वाहन के पेपर चेक कराने को कहा तो कोई भी कागज नहीं दिखा सके। पुलिस ने अपने हिसाब से चेक किया तो पता चला की बाइकों पर फर्जी नंबर अंकित था। इसके साथ ही नंबर प्लेट से कुछ नंबर भी मिटा दिए गए थे। इसके बाद पुलिस ने चेचिस नंबर चेक किया तो पता लगा कि उसके साथ भी छेड़छाड़ की गई थी।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका नाम हसनैन पुत्र समसुद्दीन और चांद बाबू निवासी लाडपुर सेथल हाफिजगंज है। आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से 12 बोर के दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: कार की टक्कर से आटो सवार की मौत
