आज का राशिफल। 28 मई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज सम्पत्ति की खरीद-बिक्री से लाभ होगा। विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। धैर्य और संयम के साथ काम करें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है। वृष आज लोग आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानियों से …

मेष

आज सम्पत्ति की खरीद-बिक्री से लाभ होगा। विचारों के आपसी आदान-प्रदान से मन प्रसन्न रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। धैर्य और संयम के साथ काम करें। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है।

वृष

आज लोग आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानियों से घिरे रहेंगे। विचारों में स्पष्टता न होने के कारण आप अपने लक्ष्य से दूर हो सकते हैं। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। व्यर्थ के कार्यों से आपको बचना चाहिये।

मिथुन

आज अपनी योग्यता का भरपूर लाभ उठायेंगे। व्यापारी क्लाइंट्स के साथ बड़ी डील कर सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। परिवार के सदस्य आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं।

कर्क

आज नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिलेगी। पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। बॉस के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। चार्टेड एकाउंटेंट्स के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है।

सिंह

आज कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं। पेट में गैस और एसीडिटी जैसी परेशानी बढ़ सकती है। परिजनों व मित्रों के साथ तीर्थयात्रा कर सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे।

कन्या

आज जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। सहकर्मियों पर पूर्ण भरोसा न करें। स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाए रखने के लिए व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। धूप के कारण एलर्जी की समस्या होने की संभावना है।

तुला

आज सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलावों से लाभ प्राप्त होगा। दोपहर के बाद की स्थितियां काफी अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपका मान-सम्मान बढ़ायेगा।

व्रिश्चक

आज अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। कृषि संबंधित कार्यों से काफी लाभ प्राप्त होगा। आपकी सूझबूझ और समझदारी की सब जगह प्रशंसा होगी। आप जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे वह आप आसानी से पूर्ण कर लेंगे।

धनु

आज भावुक होने के बजाय व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें। जोखिम भरे निवेश करने से बचें।

मकर

आज सोशल डिस्टेन्सिंग का कड़ाई से पालन करें। दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। आलस्य के कारण किसी काम को टाल सकते हैं। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी राय को दूसरों के ऊपर न थोपें।

कुंभ

आज ऑनलाइन शॉपिंग में आप काफी रुचि लेंगे। बड़े-बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी। बॉस आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आयेगी। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे।

मीन

अाज ऑफिस में आपको कठिन प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी। आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे।