Akshay Kumar की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का नाम किया गया Change, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ होगा नया नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज का नाम अब ‘सम्राट पृथ्वीराज’ होगा। यशराज स्टूडियो ने करणी सेना के भारी विरोध के चलते फिल्म पृथ्वीराज का टाइटल अब ‘सम्राट पृथ्वीराज’ करने का फैसला लिया है। करणी सेना ने यशराज स्टूडियो से फिल्म का नाम बदलने की मांग की थी। …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज का नाम अब ‘सम्राट पृथ्वीराज’ होगा।

यशराज स्टूडियो ने करणी सेना के भारी विरोध के चलते फिल्म पृथ्वीराज का टाइटल अब ‘सम्राट पृथ्वीराज’ करने का फैसला लिया है।

करणी सेना ने यशराज स्टूडियो से फिल्म का नाम बदलने की मांग की थी। यशराज स्टूडियो ने करणी सेना की बात मान ली है और फिल्म का नाम बदलने का फैसला कर लिया है।

यशराज फिल्मस से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि इस फिल्म का टाइटल अब चेंज कर ‘पृथ्वीराज’ से ‘सम्राट पृथ्वीराज’ कर दिया गया है।

डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज, पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनके पराक्रम पर आधारित है। अक्षय फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं मानुषी छिल्लर फिल्म में पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 03 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

पढ़ें-Kesariya Telugu version out: ‘केसरिया’ गाने के टीजर का दूसरा वर्जन हुआ रिलीज, आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर किया शेयर

संबंधित समाचार