पीलीभीत: युवती के अश्लील फोटो किए वायरल, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। चार साल से एक परिवार के सदस्य की तरह घर में आने वाले युवक ने युवती के गुपचुप तरीके से अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगना शुरू कर दी। 30 हजार रुपये की रंगदारी वसूलने के बाद …

पीलीभीत, अमृत विचार। चार साल से एक परिवार के सदस्य की तरह घर में आने वाले युवक ने युवती के गुपचुप तरीके से अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगना शुरू कर दी। 30 हजार रुपये की रंगदारी वसूलने के बाद भी आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मगर, रुपये पूरे नहीं मिलने पर आरोपी ने उसके फोटो इंटरनेट पर वायरल कर दिए। इस मामले में पीड़िता ने एसपी के समक्ष पेश होकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ला मुनीर खां निवासी जैद उर्फ फहाद पुत्र जावेद का चार साल से उसके घर आना जाना था। घर में बिना किसी रोक टोक के आने जाने पर आरोपी ने धोखे से उसके अश्लील फोटो अपने फोन से खींच लिए। जिसके बाद वह पीड़िता को फोटो के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वह पीड़िता से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा था।

रुपये न देने पर अश्लील फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। इस पर पीड़िता ने किसी तरह 30 हजार रुपये का इंतजाम किया। करीब दो माह पहले वह रुपये देने के लिए उसके घर पहुंची तो आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ घर में जबरन दुष्कर्म किया।

शिकायत करने पर इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने लगा। लोक लाज के चलते पीड़िता ने अपने साथ हुई दंरदिंगी के बारे में किसी को नहीं बताया। कुछ समय शांत बैठने के बाद आरोपी ने बाकी के 20 हजार रुपये की डिमांड करना शुरू कर दी। जब पीड़िता रुपये नहीं दे सकी तो आरोपी उसके फोटो अपने व्हाट्सएप और फेसबुक पर साइट पर वायरल कर दिए।

पीड़िता ने मामले की जानकारी होने पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार वालों को दी, जिसके बाद पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत तमाम संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

उच्चधिकारियों के निर्देश पर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी गई है। वह फरार हो गया है। जल्द ही सुरागरसी आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा-–हरीश वर्धन सिंह, कोतवाल।

इसे भी पढ़ें-पीलीभीत: मेडिकल में चलता मिला क्लीनिक, सिटी मजिस्ट्रेट ने कराया सील

संबंधित समाचार