अखिलेश ने योगी पर बोला हमला, कहा- बजट सिर्फ छलावा… आंकड़ों से खेल रही सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर लोगों को जमीनी मुद्दों से गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार बजट को लेकर सिर्फ आंकड़ों से खेल रही है। दस हजार करोड़ का निवेश अगर होता तो सभी को दिखायी देगा। अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर लोगों को जमीनी मुद्दों से गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार बजट को लेकर सिर्फ आंकड़ों से खेल रही है। दस हजार करोड़ का निवेश अगर होता तो सभी को दिखायी देगा।

अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अभी संविधान की मूलभावना को ही समझना है। भाजपा लगातार लोकतंत्र, समाजवाद और सेक्यूलरिज्म पर हमला करके इसे बर्बाद कर रही है। हम चाहते हैं कि मुख्य मुद्दों पर चर्चा हो पर भाजपा असल मुद्दों से भटकाना चाहती हैं। वह लोगों को गुमराह करती रहती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया को पढ़ने की सीख देने पर अखिलेश यादव ने कहा “बहस इस पर नहीं है कि किसी विचारधारा को जानता हॅू या नहीं जानता हूं। नेता सदन समाजवादी पेंशन को समाजवादी पार्टी की पेंशन समझ रहे थे।” ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी पर उन्होंने कहा कि 10 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट अगर होता तो सभी को दिखाई देगा।

सरकार बजट को लेकर सिर्फ आंकड़ों से खेल रही है। भाजपा सरकार की इंडस्ट्रियल पॉलिसी से कम इन्वेस्टमेंट आया है। जमीन पर कुछ उतरे तब विकास माना जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पेपर आउट होना और आरक्षण से खिलवाड़ होना, संस्थानों में गलत लोगों को बिठा देना यही काम हो रहा है।

एकेटीयू और सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी नियुक्तियां गलत तरीके से की गई हैं। हम चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो। प्रदेश में भाजपा सरकार जनित महंगाई ने आम जनता के जीवनयापन में चुनौती खड़ी कर दी है। थाली से लेकर रोजी-रोजगार, काम-कारोबार, परिवहन, दवाई-पढ़ाई सब कुछ महंगाई से बुरी तरह प्रभावित है। भाजपा राज में डीजल-पेट्रोल, रसोईगैस सभी के दाम बढ़ने से घरेलू अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है। मध्यमवर्ग इसका बुरी तरह शिकार हुआ है। किसान को खाद, बिजली, कीटनाशक, बीज सभी कुछ महंगे दामों पर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की चालाकी यह है कि जो काम पहले हो गए या होने वाले हैं सबको अपनी उपलब्धि सूची में डाल लेती हैं। शिलान्यास को ही वे कार्य पूरा होना मान लेते हैं। दूसरों के काम पर अपना ठप्पा लगाना और नाम बदलना भाजपा सरकार का बाएं हाथ का खेल है। ऐसी गैरजिम्मेदार सरकार पहली बार देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने योगी सरकार का किया घेराव, कहा- महंगाई ने आम जनता के जीवन यापन में खड़ी की चुनौती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका