हल्द्वानी: पुलिस की धीमी जांच से परेशान पति-पत्नी जहर की शीशी लेकर पहुंचे पुलिस बहुउद्देशीय भवन, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार से चल रहे विवाद के बीच पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गोस्वामी दंपति जहर की शीशी लेकर पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंच गया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। दमुवाढूंगा निवासी मनोज गोस्वामी और हृदयेश कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार से चल रहे विवाद के बीच पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए गोस्वामी दंपति जहर की शीशी लेकर पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंच गया। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।

दमुवाढूंगा निवासी मनोज गोस्वामी और हृदयेश कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। मामले में मनोज ने हृदयेश पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। जिसके शनिवार को मनोज पत्नी के साथ पहले कुमाऊं आयुक्त से मिले और फिर जहर की शीशी लेकर पुलिस बहुउद्देशीय भवन पहुंच गए। मनोज की पत्नी के हाथ में जहर की शीशी देखकर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने सर्तकता दिखाई और शीशी छीन ली। इसके बाद दंपति एसपी सिटी हरबंस सिंह से मिला। दंपति की मांग पर एसपी सिटी ने विवेचक को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने दंपति को जल्द जांच पूरी करने का भरोसा दिया है।

सीओ हल्द्वानी को ज्ञापन सौंपते यूथ कांग्रेस से जुड़े युवा। (फाइल फोटो)

बताते चलें कि दो दिन पहले यूथ काग्रेस प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्या पर राजनीतिक दवाब में झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोतवाली आकर रोष जाहिर किया था। मामले में सीओ हल्द्वानी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी।

सीओ को सोंपे ज्ञापन में कहा था कि विधायक सुमित हृदयेश और उनके सहयोगी मनोज गोस्वामी द्वारा यूथ कांग्रेस नेता हृदयेश कुमार की छवि सोशल मीडिया के माध्यम से  धूमिल की जा रही है जिससे हृदयेश कुमार मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। यही नहीं विधायक व उनके समर्थकों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं जिससे पार्षद का पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है।

 

संबंधित समाचार