हल्द्वानी: कफ सीरप पिलाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत, एक की मौत, तीन का चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। निमोनिया से पीड़ित चार बच्चे उपचार के लिये एसटीएच में भर्ती हैं। अस्पताल में उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई है। बाकी बच्चों का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि कफ सीरप पिलाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। लालकुआं के आसपास क्षेत्रों में बच्चों में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। निमोनिया से पीड़ित चार बच्चे उपचार के लिये एसटीएच में भर्ती हैं। अस्पताल में उपचार के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई है। बाकी बच्चों का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि कफ सीरप पिलाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

लालकुआं के आसपास क्षेत्रों में बच्चों में निमोनिया की शिकायत बढ़ रही है। बीमारी की वजह से एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत भी हो गई है। बिंदुखत्ता निवासी आरव उम्र आठ माह और लक्ष्य नैनवाल उम्र दो साल के अलावा मोटाहल्दू निवासी हिमांशु उम्र 11 माह और हर्ष उम्र 11 माह (जुड़वां बच्चे) का उपचार चल रहा था। यहां लक्ष्य नैनवाल की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि जब उसे अस्पताल लाया गया तब उसकी हालत बहुत गंभीर थी। उसके दोनों फेफड़ों में संक्रमण था। शरीर का रंग नीला पड़ गया था। उसे वेंटिलेटर पर भर्ती करना पड़ा। निमोनिया इतना बिगड़ चुका था कि उसको सांस लेने में बहुत दिक्कत हो रही थी।

डॉक्टरों के अनुसार बाकी के तीन बच्चे भी निमोनिया से पीड़ित हैं। इनमें एक बच्चे बच्चे ही हालत गंभीर है। तीनों बच्चे आईसीयू में भर्ती हैं। बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. ऋतु रखोलिया ने बताया कि बच्चों का गहन उपचार किया जा रहा है। बच्चे अन्य स्थानों से रेफर होकर आये हैं। यहां चार में से दो बच्चों की तबीयत भर्ती करने के समय से ही गंभीर थी। जिसमें से एक को बचाया नहीं जा सका।

परिजनों ने कहा, कफ सीरप पिलाने की बाद बिगड़ी तबियत
अस्पताल में जब चार बच्चे निमोनिया से पीड़ित होकर पहुंचे। तो यहां उनके परिजनों में आपस में बातचीत में बताया कि उन्होंने एक ही जगह उपचार कराया था। डॉ. ऋतु रखोलिया ने बताया कि परिजन किसी भी तरह का डॉक्टर का पर्चा नहीं उपलब्ध करा पायें हैं। ऐसे में संज्ञान होता है कि किसी अनाधिकृत व्यक्ति से बच्चों का उपचार करवाया गया था। परिजन एक कंपनी का कफ सीरप दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चों की तबीयत ये कफ सीरप पीने से और भी ज्यादा बिगड़ी गई।

संबंधित समाचार