हरदोई: बाइक से टकराने के बाद बारातियों से भरी बस में लगी आग, एक की मौत
कछौना/हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हजारी के पुत्र बौआ निवासी हिंदू खेड़ा की बरात बस यूपी 30 एटी 6452 से संडीला के पास एक गांव को जा रही थी। इसी दौरान लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे पर ग्राम ग्राम टुटियारा के पास बरात लेकर जा रही बस व बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। …
कछौना/हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हजारी के पुत्र बौआ निवासी हिंदू खेड़ा की बरात बस यूपी 30 एटी 6452 से संडीला के पास एक गांव को जा रही थी। इसी दौरान लखनऊ हरदोई नेशनल हाईवे पर ग्राम ग्राम टुटियारा के पास बरात लेकर जा रही बस व बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई।
बस में बाइक फसने के कारण देखते ही देखते बस में आग लग गई, देखते ही देखते बस धू धू कर जलने लगी और बस आग के गोले में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पहुंचकर बस की आग पर काबू पाया।
किसी प्रकार से बरात लेकर जा रही बस की सवारियों ने खिड़कियों से कूद फांद कर अपनी जान बचाई। जिसमें एक बराती शोभित पुत्र अशोक उम्र 16 वर्ष घायल हो गया। जिसे पुलिस प्रशासन व इमरजेंसी सेवा 108 के कर्मी सन्दीप गुप्ता व अजय कुमार की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे के कारण मार्ग के दोनों तरफ लंबी लंबी गाड़ियों की लाइन लग गई थी। समाचार लिखे जाने तक मार्ग सुचारू रूप से मार्ग चालू हो गया। मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। परंतु घटना स्थल पर मिली एक आईडी देवांश पाण्डेय पुत्र रमाकांत निवासी कटरा चांद बरेली की मिली है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: अलग-अलग इलाकों में हुआ भीषण सड़क हादसा, स्टॉफ नर्स समेत तीन की मौत
