आजमगढ़: अरबी यूनिवर्सिटी जामियातुल अशरफिया में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर में स्थित ‘अरबी यूनिवर्सिटी जामियातुल अशरफिया’ में आज सुबह खाना बनाते वक्त लकड़ियों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सुचना मिलते ही यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वालो के बीच हफड़ा तफड़ा मच गई। आग पर काबू पाने के लिए छात्रों ने बाल्टी से पानी डालकर …
आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर में स्थित ‘अरबी यूनिवर्सिटी जामियातुल अशरफिया’ में आज सुबह खाना बनाते वक्त लकड़ियों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सुचना मिलते ही यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वालो के बीच हफड़ा तफड़ा मच गई। आग पर काबू पाने के लिए छात्रों ने बाल्टी से पानी डालकर आग को बुझाना शुरू कर दिया।
मगर आग धीरे-धीरे भयंकर फैल गई। जिसके बाद आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। जब तक आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंची तब तक 10 लाख से अधिक की लकड़ियां जलकर राख हो चुकी थी।
आपको बतादें कि जिले के अरबी यूनिवर्सिटी के किचन में रखी लकड़ियों में आग लगने से 10 लाख का नुकसान हुआ हैं बतादें कि लकड़ियां जमा कर के पीछले दो सालो से रखी गई थी। लॉकडाउन के दौरान यूनिवर्सिटी बंद होने से उसका प्रयोग नहीं हो पाया था। जिसका बीती रात खाना बनने के बाद लगी चिंगारी से लकड़ीयों के गोदाम में आग पकड़ ली।
और सभी लकड़िया जल कर राख हो। जब आग लगी आज सुबह यूनिवर्सिटी के छात्रों ने देखा तो बाल्टी की मदद से आग को बुझाने में लगे। मगर आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के बहुत से पेड़ पौधे धू-धू कर जल गये। आग की सूचना मिलने पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण लोगो में दहस्त का महौल हैं।
पढ़ें-आगरा: फर्नीचर की वर्कशॉप में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
