बहराइच: ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के तिकोनी बाग के निकट सड़क के किनारे खड़ी युवती को रविवार को ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही युवती की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात के अकबरपुरा निवासी साक्षी अग्रवाल (23) पुत्री सुधीर अग्रवाल रविवार …

बहराइच। शहर के तिकोनी बाग के निकट सड़क के किनारे खड़ी युवती को रविवार को ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही युवती की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात के अकबरपुरा निवासी साक्षी अग्रवाल (23) पुत्री सुधीर अग्रवाल रविवार को किसान डिग्री कॉलेज के सामने खड़ी थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने युवती को रौंद दिया।

मौके पर ही युवती की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। युवती की मौत से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

पढ़ें-बहराइच: तीन दिन से गायब युवक का शव नहर पुल के पास मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

संबंधित समाचार