अयोध्या: विकास विभाग के कर्मी को हनी ट्रैप में फंसाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
अयोध्या। विकास विभाग के कर्मचारी को मीठी-मीठी बातों में पलझाकर 3 लाख रुपये मांगने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने हनी ट्रैप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं ने कर्मचारी को धमकी दी थी कि अगर उसने रुपये नहीं दिए तो उसे यौन शोषण में आरोप में जेल भिजवा देंगी। पुलिस ने पीड़ित …
अयोध्या। विकास विभाग के कर्मचारी को मीठी-मीठी बातों में पलझाकर 3 लाख रुपये मांगने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने हनी ट्रैप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं ने कर्मचारी को धमकी दी थी कि अगर उसने रुपये नहीं दिए तो उसे यौन शोषण में आरोप में जेल भिजवा देंगी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपी महिलाओं को कौशलपुरी से गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दोनो महिलाएं कई लोगों को यौन शोषण के मामले में फंसा देने की धमकी देते हुए वसूली कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि विकास विभाग के एक कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि दोनों महिलाओं ने उससे तीन लाख रुपये की मांग की थी। पैसे न देने पर उन्होंने यौन शोषण के मामले में फंसा देने की धमकी भी दी थी।
पुलिस ने दोनों को ट्रेस करने के बाद कौशलपुरी फेस-2 से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की पहचान किरन सिंह निवासी खेमीपुर निधियावां थाना तारुन व खुशबू उर्फ सीमा उर्फ शमा निवासी कदमपुर थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या के रूप में हुई।
पढ़ें-अयोध्या: बिना मान्यता के चल रहे दो दर्जन स्कूलों को नोटिस
