गोरखपुर: बाले मियां मेले के दूसरे रविवार को अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। हजरत सैयद सालार मसऊद गाजी मियां अलैहिर्रहमां (बाले मियां) के लगन पर लगने वाले मेले के दूसरे रविवार को चौथी के रूप में मनाया गया। बड़ी संख्या में अकीदतमद बहरामपुर स्थित आस्ताने पर पहुंचे। फातिहा ख्वानी व चादरपोशी की गई। कुछ लोगों ने पलंगपीढ़ी पेश की। मन्नत मांगी गई। कनूरी बनाई। एक माह तक …

गोरखपुर। हजरत सैयद सालार मसऊद गाजी मियां अलैहिर्रहमां (बाले मियां) के लगन पर लगने वाले मेले के दूसरे रविवार को चौथी के रूप में मनाया गया। बड़ी संख्या में अकीदतमद बहरामपुर स्थित आस्ताने पर पहुंचे। फातिहा ख्वानी व चादरपोशी की गई। कुछ लोगों ने पलंगपीढ़ी पेश की। मन्नत मांगी गई। कनूरी बनाई।

एक माह तक चलने वाले मेला अपने सबाब पर है। मनोरंजन के सभी समान मौजूद हैं। रविवार को बच्चों ने जहां झूले का मजा लिया, वहीं महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, गृहस्थी का सामान खरीदती नजर आईं। रविवार को भी अकीदतमंद आस्ताने पहुंचने को बेकरार रहे। मेले में लगे तमाम तरह के स्टाल पर खाने पीने की चीजों के साथ बच्चों के लिए खिलौने, गुब्बारे व अन्य समान खूब बिके।

हलुआ पराठा सभी को खूब भा रहा है। पापड़ी, खाजा, चाट आदि को पंसद करने वालों की तादाद भी कम नहीं है। बच्चों को तरह-तरह के झूले तो, महिलाओं को सजने संवरने की चीजें व खाने पीने के आइटम काफी पसंद आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: नंदी महाराज के जल पीने की अफवाह पर शिवालयों में उमड़ी भीड़

संबंधित समाचार