हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर सांड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, एक गंभीर
शाहाबाद/हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर हाइवे पर उधरनपुर के पास एक बाइक सवार सांड़ से टकरा गए। साड़ से टकराने से चालक युवक के सीने में सींग घुस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। …
शाहाबाद/हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-शाहजहांपुर हाइवे पर उधरनपुर के पास एक बाइक सवार सांड़ से टकरा गए। साड़ से टकराने से चालक युवक के सीने में सींग घुस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं दूसरा साथी भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ कालोनी निवासी अनुदीप दयाल (36) अपने साथी योगेंद्र उर्फ योगी निवासी लखनऊ के साथ 25 मई को बाइक से नैनीताल गया था। शनिवार को नैनीताल से लौटते समय मोटरसाइकिल अनुदीन चला रहा था। रात करीब नौ बजे शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई रोड पर उधरनपुर के पास अचानक सामने आए सांड़ से बाइक सवार टकरा गए। हादसे में अनुदीप के सीने में सांड का सींग घुस गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर डॉ. रिजवान ने अनुदीप दयाल को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी योगेंद्र भी घायल हो गया। घायल योगेंद्र ने बताया कि अनुदीप लखनऊ के लाल बाग स्थित नूर मंजिल अस्पताल में कर्मी था। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम के हेतु भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें:-सिक्किम में भीषण सड़क हादसा, वाहन फिसलने से महाराष्ट्र के पांच पर्यटकों की मौत
