नैनीताल: लोक अदालत में 523 मामले निस्तारित, 1.92 करोड़ जुर्माना वसूला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने बताया जिला जज राजेंद्र जोशी की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन हुआ। जबकि रामनगर व हल्द्वानी में 28 मई को लोक अदालत लगाई गईं। मासिक लोक अदालत में 523 मामले निस्तारित हुए और 1.92 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला जज …

नैनीताल, अमृत विचार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने बताया जिला जज राजेंद्र जोशी की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन हुआ। जबकि रामनगर व हल्द्वानी में 28 मई को लोक अदालत लगाई गईं। मासिक लोक अदालत में 523 मामले निस्तारित हुए और 1.92 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जिला जज राजेंद्र जोशी ने 85 लघु वादों का निस्तारण कर 1,48,10,000, रुपये जुर्माना वसूला। नैनीताल की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना ने 24 लघु वादों का निस्तारण कर 26,55,000 रुपये, सिविल जज (जूडि) तनुजा कश्यप ने 23 लघु वादों का निस्तारण कर 65,000 सिविल जज सीडी ज्योति बाला ने 22 वादों का निबटारा कर 10,90,000 रुपये, हल्द्वानी के अपर मुख्य न्यायिक  मजिस्ट्रेट अखिलेश पांडे ने 120 लघु वाद निस्तारित 2,55,800 रुपये, सिविल जज हल्द्वानी सोनिया ने 70 लघु आपराधिक वाद निस्तारित 79,800 रुपये, हल्द्वानी की प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट शमा परवीन 105 लघु वाद निस्तारित कर 1,26,900 रुपये, रामनगर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने 51 लघु वादों का निबटारा कर 1,22,400 रुपये, रामनगर के सिविल जज (जूडि) कुलदीप नारायण ने 7 लघु वादों का निस्तारण कर 19,000 रुपये, न्यायिक मजिस्ट्रेट रामनगर विशाल गोयल ने 16 लघु वादों का निबटारा कर 18,900 का अर्थदंड वसूला।

संबंधित समाचार