बहराइच: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायल मरीजों से की वार्ता, हवाई जहाज से भेजे जाएंगे शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में कर्नाटक राज्य निवासी सात लोगों के मौत पर उस राज्य के मुख्यमंत्री ने डीएम से वार्ता कर घायलों का हाल जाना। साथ ही मृतकों के शव हवाई जहाज से भेजे जाने पर दोनों प्रदेश में सचिव से वार्ता चल रहा है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा …

बहराइच। जिले में रविवार को हुए सड़क हादसे में कर्नाटक राज्य निवासी सात लोगों के मौत पर उस राज्य के मुख्यमंत्री ने डीएम से वार्ता कर घायलों का हाल जाना। साथ ही मृतकों के शव हवाई जहाज से भेजे जाने पर दोनों प्रदेश में सचिव से वार्ता चल रहा है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा मण्डी के निकट हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों से कर्नाटक के मुख्यमंत्री वार्ता कर कुशल क्षेम पूछा तथा उन्हें उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसोराज बोम्मई ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के मोबाइल के माध्यम से घायलों से बात की।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र तथा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी कर्नाटक राज्य के समकक्ष अधिकारियों के साथ सम्पर्क में बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के शवों को वायुयान के माध्यम से उनके गृह जनपद भेजने की व्यवस्था भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्रेवलर वाहन और ट्रक में भीषण टक्कर सात की मौत, 10 घायल

संबंधित समाचार