उत्तराखंड: पुरोला विधायक-एसडीएम प्रकरण पर तय हो धामी सरकार की जवाबदेही : यशपाल आर्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने पुरोला विधायक-एसडीएम प्रकरण पर भाजपा की राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने राज्य सरकार को जवाबदेह बनाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पुरोला में एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कर जान माल को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने पुरोला विधायक-एसडीएम प्रकरण पर भाजपा की राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने राज्य सरकार को जवाबदेह बनाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पुरोला में एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप कर जान माल को खतरा होने की आशंका जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार पर सवाल उठाते हुए कह कि यह धामी की किस तरह की सरकार है, जहां प्रशासन- शासन से जान का खतरा बता रहा है। यह सत्ता की हनक है कि उपजिलाधिकारियों को विधायकों से जान का खतरा हो गया है। जबकि राज्य सरकार इस पर जांच के बाद कार्रवाई के बजाय इस प्रकरण पर पर चुप्पी साधे हुए है। भाजपा सरकार इस प्रकरण से खुद को दूर कर रही है। जबकि राज्य सरकार पूरी तरह से इसके लिए जवाबदेह है। वहीं, मुख्यमंत्री से लेकर सरकारी मशीनरी को सिर्फ चंपावत उप चुनाव की चिंता है। उपचुनाव जीतने के लिए सरकारी धन बल का उपयोग किया जा रहा है।

संबंधित समाचार