भाजपा ने उत्तराखंड से डॉ. कल्‍पना सैनी को दिया राज्यसभा का टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा हाईकमान ने राज्‍यसभा के लिए उम्‍मीदवारों की सूची रव‍िवार को जारी कर दी है। चार जुलाई को राज्‍यसभा से खाली हो रही सीट के लिए उत्तराखंड से डॉ. कल्‍पना सैनी के नाम पर मुहर लगा दी गई है। रुड़की निवासी डॉ. कल्‍पना सैनी राज्‍य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्‍यक्ष हैं। ज‍िन्‍हें …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा हाईकमान ने राज्‍यसभा के लिए उम्‍मीदवारों की सूची रव‍िवार को जारी कर दी है। चार जुलाई को राज्‍यसभा से खाली हो रही सीट के लिए उत्तराखंड से डॉ. कल्‍पना सैनी के नाम पर मुहर लगा दी गई है। रुड़की निवासी डॉ. कल्‍पना सैनी राज्‍य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्‍यक्ष हैं। ज‍िन्‍हें अब राज्‍यसभा का ट‍िकट दिया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने जल्द रिक्त होने जा रही उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी थी। यह सीट राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही है।

संबंधित समाचार