बरेली: एबुंलेंस सेवा के लिए नौ ब्लॉक हुए चिह्नित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पशुओं के इलाज के लिए शीघ्र ही 112 की तर्ज पर टोल-फ्री नंबर 1962 जारी किया गया है। जिस पर काल करने पर एंबुलेंस पहुंचेगी। इसमें डाक्टर, फार्मासिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। इसमें दवाएं और जांच की भी सुविधा होगी। जिले के 9 ब्लॉकों में एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। जिले में …

अमृत विचार, बरेली। पशुओं के इलाज के लिए शीघ्र ही 112 की तर्ज पर टोल-फ्री नंबर 1962 जारी किया गया है। जिस पर काल करने पर एंबुलेंस पहुंचेगी। इसमें डाक्टर, फार्मासिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। इसमें दवाएं और जांच की भी सुविधा होगी। जिले के 9 ब्लॉकों में एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी।

जिले में पशुपालन विभाग की ओर से बीमार पशुओं के इलाज के लिए नौ एंबुलेंस की मांग की थी। शनिवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में लखनऊ से आई टीम ने चालक, डाक्टर, फार्मासिस्ट व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ बैठक की और उन्हें एंबुलेंस की सुविधा और किस आधार पर इनका संचालन किया जाएगा, इस पर चर्चा की।

सीवीओ डा. अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि क्यारा, आलमपुर जाफराबाद, रामनगर, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी, फरीदपुर, नवाबगंज व भदपुरा ब्लॉक में एक-एक एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि 8 से 10 जून के बीच में जिले में 9 एंबुलेंस आ जाएंगी। इससे पशुपालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: भ्रष्टाचार पर सवाल, 15 साल से एक ही विभाग में जमे 25 बाबू

संबंधित समाचार