बरेली: देश में याचिकाओं के नाम पर हो रहीं कागजी साजिशें- मौलाना अदनान रजा कादरी
अमृत विचार, बरेली। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने देश के विभिन्न न्यायालयों में मस्जिदों-दरगाहों के सर्वेक्षण की मांग करने वाली याचिकाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी किया। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा है कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से …
अमृत विचार, बरेली। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने देश के विभिन्न न्यायालयों में मस्जिदों-दरगाहों के सर्वेक्षण की मांग करने वाली याचिकाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए बयान जारी किया। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा है कि ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से संबंधित निराधार पत्र लिखने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और दरगाह की सुरक्षा भी बढ़ाई जाए।
मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि हम देख रहे हैं कि एक राजनीतिक दल के संरक्षण में काम करने वाले कुछ लोग मुसलमानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। हर महीने नया टॉपिक उछाला जाता है, टीवी पर बहस की जाती है और फिर बड़ी चालाकी से मामले को आस्था का सवाल बताकर न्यायपालिका ले जाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश में याचिकाओं के नाम पर कागजी साजिशें की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: एक दिन पहले लापता हुए युवक का खेत में पड़ा मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज
