आज का राशिफल। 30 मई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष जीवन साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मेहनत वाले कार्यों को आज करना उचित नहीं है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज आप घर-परिवार को पर्याप्त समय देंगे। विद्यार्थी शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। वृष युवाओं को जॉब संबंधित कॉल आ सकती है। आप सकारात्मक …

मेष

जीवन साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। मेहनत वाले कार्यों को आज करना उचित नहीं है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज आप घर-परिवार को पर्याप्त समय देंगे। विद्यार्थी शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

वृष

युवाओं को जॉब संबंधित कॉल आ सकती है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पढ़ाई को लेकर आपको ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अपने कर्म पर विश्वास रखें। नए विचारों को स्वीकारें इससे कुछ सीखने को मिलेगा।

मिथुन

संपत्ति के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। अधिक लोभ न करें वरना हानि उठानी पड़ सकती है। अपनी जॉब से कुछ असंतुष्ट रहेंगे। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। पारिवारिक खर्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। आपको बहुत ज्यादा श्रम करना पड़ेगा।

कर्क

व्यापार में नवाचारी परिवर्तन करने के लिये शुभ दिन है। घर का वातावरण काफी सुखद रहेगा। दिन प्रसन्नता और उत्साह में व्यतीत होगा। विवाह योग्य जातकों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपसी सहमति से विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी।

सिंह

अपने व्यक्तित्व को विकसित करने को उत्साहित रहेंगे। बिजनेस पार्टनर्स पर एक तरफा भरोसा न करें। व्यापार बढ़ाने के लिए जोखिम ले सकते हैं। जल्दबाज़ी और लापरवाही के कारण आपको नुकसान हो सकता है। यदि आप धैर्य और संयम के साथ काम करते हैं तो सफलता मिलनी निश्चित है।

कन्या

ऑफिस में लोग आपकी दिल खोलकर प्रशंसा करेंगे। यदि आप कंसल्टेंसी संबंधित किसी काम से जुड़े हुये हैं तो आपके काम की काफी सराहना होगी। आज महत्वपूर्ण कार्य शुरू कर सकते हैं। पुरानी मित्रता प्रेम संबंधों में बदल सकती है।

तुला

आज आप इंटरनेट पर व्यस्त रहने वाले हैं। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर िचंतित रहेगा। आपके कार्य रुक रहे हैं तो उसको लेकर तनाव न लें बल्कि अपनी गुणवत्ता को और बढ़ाए। अपने सुख-दुख को जीवनसाथी के साथ अवश्य शेयर करें।

वृश्चिक

दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पुराने दोस्तों से काफी अच्छी सूचना मिल सकती है। महत्वपूर्ण व्यापारिक निर्णय आपको स्वयं ही लेने चाहिएं। विद्यार्थी आज अध्ययन को काफी समय देंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा आज दूर होने की संभावना है।

धनु

नए विचारों को परखने व अपनाने के लिये अनुकूल दिन है। आवश्यक काम थोड़ी देर से ही सही पर पूरी तरह से पूर्ण और सफल होंगे। मार्केटिंग आदि से जुड़ी गतिविधियों से लाभ होगा। समाज और परिवार के बीच आप काफी सक्रिय रहेंगे।

मकर

प्रेमी जोड़े विवाह को लेकर उत्सुक रहेंगे। जिसमें उन्हें परिवार के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों से लाभ होगा। सन्तान की उन्नति से उत्साहित होंगे। छात्र भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। फ्रीलांस कार्य करने वाले की आय बढ़ सकती है।

कुंभ

कानूनी मामलों में चूक हो सकती है। सहयोगी आपसे विश्वासघात कर सकते हैं। इसीलिये आपको सावधान रहना चाहिये। घर का माहौल अच्छा रहेगा। कुछ लोग आपके आचरण को लेकर नाराज भी हो सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत में जल्दबाज़ी न करें।

मीन

आज बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नए दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। आपके सभी कम तय समय पर पूरे होंगे। लवमेट को आज प्रपोज भी कर सकते हैं।