बहराइच: फॉरेस्ट गार्ड पर हमला करने वाले आरोपियों पर केस दर्ज, पांच गिरफ्तार
बहराइच। सुजौली रेंज में तेंदुए के हमले में गुस्साए लोगों ने फॉरेस्ट गार्ड पर हमला कर दिया था। जिस पर फॉरेस्ट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वन क्षेत्राधिकारी ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत …
बहराइच। सुजौली रेंज में तेंदुए के हमले में गुस्साए लोगों ने फॉरेस्ट गार्ड पर हमला कर दिया था। जिस पर फॉरेस्ट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। वन क्षेत्राधिकारी ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज अंतर्गत अयोध्या पुरवा गांव निवासी आठ वर्षीय बालक शीबू की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। सूचना पाकर फारेस्ट गार्ड विजय पाल सुजौली पुलिस के साथ गया था। मौत से गुस्साए लोगों ने फारेस्ट गार्ड पर हमला कर दिया था। हमले में फारेस्ट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था।
डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड पर हमला को देखते हुए वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने नामजद मुकदमा लिखाया। पुलिस ने देर रात को सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएफओ ने बताया कि वन कर्मियों पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पढ़ें- सोनभद्र: सीआईएसएफ भर्ती परीक्षा में शामिल होने आये पांच मुन्ना भाई गिरफ्तार
